भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवेंद्र कुमार लोधी को बनाया वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर।भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर दो जून को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि चकबंदी विभाग में तैनात पूर्व ड्राफ्टमैन जितेंद्र सिंह के द्वारा किसानों से अवैध उगाई सहित सैकड़ों शिकायतों को लेकर दिए गए कई बार ज्ञापन
के बाद कार्रवाई नहीं होने पर 15 जून को होंगे लखनऊ रवाना ।
इसी के साथ संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट देवेंद्र कुमार लोधी को शिकारपुर तहसील का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और भी कई किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, बंटी सिंह लोधी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, नानक चंद आदि उपस्थित रहे।






