बाबूगढ़ में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केंद्र का सीडीओ ने किया निरीक्षण, महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना
हापुड़। मंगलवार को
हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुश्री श्रुति शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया।
हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुश्री श्रुति शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विशेष रूप से निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की कक्षाओं का अवलोकन किया, जहां 25 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी देखा।
सीडीओ ने महिलाओं की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर एन आर एल एम के अधिकारी, RSETI स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संस्थान द्वारा ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के प्रयासों की भी सराहना की गई। सीडीओ ने संस्थान को भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण जारी रखने के निर्देश दिए और शुभकामनाएं दीं।






