अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सिकन्द्राबाद पर रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद एवं रात्रि भोजन किया गया।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर।सोमवार देर शाम को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा
क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा के साथ थाना सिकन्द्राबाद का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस विभाग की गरिमा एवं उत्तरदायित्वों के अनुरूप कार्य करने, अनुशासन बनाए रखने, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता विकसित करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ रात्रि भोजन भी किया गया। इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर थाना सिकन्द्राबाद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।






