Saturday, May 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसीओ ने छतारी थाने का किया निरीक्षण।

सीओ ने छतारी थाने का किया निरीक्षण।

सीओ ने छतारी थाने का किया निरीक्षण।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर। शनिवार को क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह द्वारा थाना छतारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रातःकालीन गणना कर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं अनुशासन का परीक्षण किया गया तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में बीट प्रणाली, यक्ष एप, ई-समन एवं जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराधों में गोल्डन आवर का लाभ लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी डिबाई द्वारा थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित थाने के समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img