Saturday, May 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअघोषित बिजली कटौती से किसानों का फूटा गुस्सा किया बिजली घर पर...

अघोषित बिजली कटौती से किसानों का फूटा गुस्सा किया बिजली घर पर धरना प्रदर्शन।

अघोषित बिजली कटौती से किसानों का फूटा गुस्सा किया बिजली घर पर धरना प्रदर्शन।

बिजली विभाग के अधिकारियों को किसानों ने सुनाई खरी खोटी।

बुलंदशहर शनिवार को अहमदगढ़

बिजली फीडर पर किसानों ने बिजली की अघोषित कटौती की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
धरना प्रदर्शन के दौरान के किसानों के बीच में पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी जिनको किसानों ने धरना स्थल पर बीच में बैठाकर सुनाई जमकर खरी खोटी किसानों ने अपनी बिजली संबंधित समस्याओ से अधिकारियों को कराया अवगत। धरना प्रदर्शन में एकत्रित किसानों ने एक्सशियन रवि आनंद एसडीओ उदित राज एवं जेई को विभिन्न प्रकार की बिजली से संबंधी समस्या बताई कई दिन से अहमदगढ़ बिजली फीडर से क्षेत्र में बहुत कम बिजली सप्लाई दी जा रही है जिससे किसानों की सिंचाई नहीं हो पा रही है क्षेत्र के कई गांव इस समस्या से प्रभावित हैं जिसको लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट गया गुस्साए किसानों ने यह धरना किसान नेता सुशील चौधरी के नेतृत्व में बिजली फीडर पर दिया गया। जिसमें सूचना पाकर भाकियू टिकैत के किसान नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिकारपुर पिंटू चौधरी भी किसानों के धरना में शामिल हुए पिंटू चौधरी ने बताया है कि किसान बिजली कटौती से परेशान है किसानों की फसलें सूख रही है जिससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। फिलहाल बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन मिला है जल्द ही समाधान किया जाएगा यदि समाधान समय से नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर दर्जनों गांव के किसान धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img