ऐतिहासिक होगा पीएम की मन की बात कार्यक्रम।
स्याना/बुलंदशहर,
मनोज सिंहल जन सागर टुडे :
आगामी 31 मई को संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री मन की बात प्रोग्राम ऐतिहासिक होगा। भाजपा नेता डॉ संजय श्रोत्रिय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्याना विधानसभा के सभी 450 बूथों पर मन की बात प्रोग्राम को ऐतिहासिक बनाए जाने की तैयारी चरम पर हैं। इसी कड़ी में स्याना विधानसभा संयोजक (66 विधानसभा क्षेत्र स्याना) डॉ संजय श्रोत्रिय ने ग्रामसभा बिंगराऊं में आयोजित बैठक में उपस्थितजन को संबोधित किया। विधानसभा संयोजक होने के नाते विधानसभा के सभी 5 मंडलों में बैठक की गई है। पूर्व प्रधान अरूण लोधी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा नामित सभासद तुषार त्यागी ने की तथा बैठक में मुख्य अतिथि बतौर डाॅ संजय श्रोत्रिय (विधानसभा संयोजक 66 विधानसभा क्षेत्र) मौजूद रहे। ग्रामसभा चांदपुर, देहरा बिंगराऊ के सभी बूथ अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।






