अहमदगढ़ में ब्रह्म मुहूर्त में गूंज रहा राधे-कृष्ण नाम।
– सैकड़ों श्रद्धालु प्रभात फेरी में हो रहे शामिल, गांव का माहौल बना भक्तिमय

बुलंदशहर/अहमदगढ़ : इन दिनों सुबह का हर पल भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में निकलने वाली प्रभात फेरी गांव में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही है। राधे-कृष्ण के भजनों और हरिनाम संकीर्तन के साथ निकलने वाली प्रभात फेरी में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
अहमदगढ़ में आयोजित प्रभात फेरी गांव के रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बूढ़े बाबा मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, पहासू रोड स्थित शिव मंदिर, कश्यप समाज मोहल्ला एवं चौपाल मार्ग से गुजरते हुए पुनः प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होती है। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभात फेरी से गांव में सकारात्मक माहौल बन रहा है तथा युवाओं और बच्चों में भी धार्मिक संस्कारों की भावना विकसित हो रही है। श्री राधा कृष्ण का नाम लेने से गांव का वातावरण भक्ति में परिवर्तित हो रहा है। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से डीके शर्मा अहमदगढ़, शिवकुमार बाबा, डिग्गी शर्मा, हरिकिशन सूर्यवंशी, राजकुमार शर्मा बीज वाले, रविंद्र जनसेवा, बाबू चौधरी, सौरव तायल, पप्पू तायल, सुशील तायल, विनोद पार वाले, बालाजी, अजय मास्टर जी,गोलू शर्मा, भोलू शर्मा और बृजेश पंडित रविंद्र शर्मा, भीमसेन कश्यप ,राम अवतार कश्यप, अनिल शर्मा रेडीमेड,सहित सैकड़ों श्रद्धालु नियमित रूप से शामिल हो रहे हैं।






