Sunday, May 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारी ने घाट पर व्यवस्थाओं...

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारी ने घाट पर व्यवस्थाओं को कराया दुरुस्त।

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारी ने घाट पर व्यवस्थाओं को कराया दुरुस्त।
जेपी गौतम संवाददाता
रामघाट/बुलंदशहर/ गंगा दशहरा पर्व को लेकर गंगा घाट रामघाट पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने गंगा घाट का निरीक्षण किया वहीं गंगा में चल रहे कम जल को लेकर ग्राम प्रधान के सहयोग से जेसीबी मशीन चलवाकर जल बढ़ाने की व्यवस्था की गई है जिससे गंगा घाट पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकेंगें 
आपको बता दें रामघाट गंगा घाट के पक्के घाट पर कई महीनो से गंगा का जलस्तर कम होने के कारण दूसरे गंगा घाट के किनारे पर पहुंच गया है वहां पर भी गंगा में दो-दो फीट जल बह रहा है जिसके कारण गंगा घाट पर दूर दराज से गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है श्रद्धालुओं की समस्याओं को ध्यान रखते हुए 25 मई को गंगा दशहरा  महापर्व है इस पर्व पर अतरौली अलीगढ़ कासगंज हाथरस आगरा मथुरा आदि जनपदों से गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु यहां आते हैं इन श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में दो-दो फीट चल रहे जल की चिंता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान पति गंगा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के सहयोग से गंगा में जेसीबी मशीन चलवाई है अब करीब चार-चार फीट गंगा जल है जिससे श्रद्धालु गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में डुबकी लगा सकेंगे थाना प्रभारी द्वारा किए गए इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img