नवांगतुक अहार थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा का हुआ फूल-माला पहनाकर स्वागत।


डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहार क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवांगतुक अहार थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने गौ रक्षा क्षेत्र में कायम रखने के लिए आग्रह किया। क्षेत्र में अमन चैन और शांति स्थापित करने के लिए कहा। थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार के कार्यों के अनूरूप अहार क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रहेगी। इस स्वागत समारोह में लवकुश लोधी, अंकित कुमार सौरभ गोस्वामी,लोकेश लोधी,शनि कुमार लोधी आदि ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।






