Monday, May 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ..ई.रिक्शा से कार्यालय पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार.

आजमगढ..ई.रिक्शा से कार्यालय पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार.

जनसागर टुडे 

प्रधानमंत्री के आह्वान के समर्थन में उठाया कदम, सरकारी नियमों के तहत हायर किया गया ई-रिक्शा

 

आजमगढ – पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के आह्वान के समर्थन में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार से ई-रिक्शा से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने 18 मई से नियमित रूप से ई-रिक्शा का उपयोग कर कार्यालय आने-जाने की पहल की है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि ई-रिक्शा को शासन के वित्तीय नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत हायर किया गया है। जिलाधिकारी की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आमजन में वैकल्पिक एवं स्वच्छ परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस पहल की चर्चा रही

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img