Saturday, May 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशतीसरी मंजिल से अचानक गिरी महिला *इलाज के दौरान अस्पताल में...

तीसरी मंजिल से अचानक गिरी महिला *इलाज के दौरान अस्पताल में तोडा दम

तीसरी मंजिल से अचानक गिरी महिला

*इलाज के दौरान अस्पताल में तोडा दम *

धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट 

डिबाई। डिबाई नगर के मोहल्ला महादेव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपनी तीसरी मंजिल पर तराई कर रही थी।
इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला महादेव के जयप्रकाश धकेल लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।उनकी पत्नी अपने मकान की नई छत पर पानी से तराई कर रही थीं। जयप्रकाश के मकान की तीसरी मंजिल पर एक दिन पूर्व ही लेंटर पड़ा था। इसी लेंटर पर तराई करने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे तीन मंजिल से नीचे आ गिरीं।
महिला के गिरने की जैसे ही परिजनों को पता चली तो तुरंत उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया।अलीगढ़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं महिला की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img