Saturday, May 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेश*गुलावठी थाने का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया औचक निरीक्षण*

*गुलावठी थाने का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया औचक निरीक्षण*

*गुलावठी थाने का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया औचक निरीक्षण*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल 

गुलावठी 

16मई 2026 दिन शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना गुलावठी का औचक निरिक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर का यह औचक निरीक्षण जनपद बुलंदशहर में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने,व सभी थानों की कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाने की समस्त कार्यप्रणाली को देखा और संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए।

अपने निरीक्षण में उन्होंने हवालात सीसीटीएनएस कक्ष, व शस्त्रागार, सरकारी अभिलेखों, बीट बुक रजिस्टर, थाने में खड़े लावारिस वाहनों, थाना प्रांगण में आवासीय परिसर,बैरक,मैस आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया व इनसे संबंधित साफ सफाई और स्वच्छता को देखा।

साफ सफाई व स्वच्छता के लिए विशेष निर्देश दिए। 

उन्होंने थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा को प्रतिदिन पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल मार्च करने और क्षेत्र वासियों को सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने महिला व बाल संबंधी अपराधों पर तुरंत कार्यवाही किए जाने के विशेष निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर में नवनियुक्त आरक्षियों से एक सकारात्मक मीटिंग की, जिसमें उन्होंने उनके कर्तव्य व अनुशासन व क्षेत्र की जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखना ड्यूटी पर कर्तव्य निष्ठा आदि के बारे में बताया उन्होंने कहा हमारे अच्छे व्यवहार से ही क्षेत्र की जनता में विश्वास और पुलिस की अच्छी छवि बनती है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने विशेषतः भूमि विवादों के प्रकरणो मैं सतर्क दृष्टि रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करने, व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने पर विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img