Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेश25 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई चेन और हथियार बरामद।

25 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई चेन और हथियार बरामद।

25 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई चेन और हथियार बरामद।

 

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता

जहांगीराबाद। थाना जहांगीराबाद पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले एक सर्राफा व्यापारी के साथ हुई छिनैती की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लूटी गई चेन, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बता दें कि बीती 10 मार्च 2026 को अमरगढ़ रोड पर शातिर द्वारा एक सर्राफा व्यापारी के साथ चेन छिनैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के व्यापारियों में रोष था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं। शुक्रवार को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश चांदौक दोराहे के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गिरफ्तार शातिर अरमान पुत्र सिराज (उर्फ सिराजुद्दीन) मोहल्ला सराय अल्लो, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर का निवासी है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 चेन (पीली धातु, लूटी हुई), 01 अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस, 01 अपाचे मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त) और 1000 रुपये नकद बरामद किये। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी अरमान पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में वांछित रहा है। वह इलाके का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

 

वर्जन

—————-

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। हमने करीब डेढ़ माह पुरानी छिनैती का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अपराधियों के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

 

सुदेश कुमार

प्रभारी निरीक्षक

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img