पुलिस ने चलाया चेकिन अभियान एवं नगर में किया गया पैदल गस्त।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर







बुलंदशहर शनिवार शाम को शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें होटल एवं कन्फेक्शनरी की दुकानों को भी चैक किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बैठकर पिलाई तो होगी सख्त कार्रवाई। कस्बा चौकी इंचार्च दिलीप कुमार के सख्त रवैया को देख कर जहांगीराबाद चुंगी पर शराबियों में हड़कंप हुआ है।चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह कस्बा इंचार्च दिलीप कुमार आदि के साथ कोतवाली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।






