गाजियाबाद– शनिवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल में वाषिक हिन्दी नाट्य समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि समर्पित शिक्षाविद, खेलों की प्रबल समर्थक, समाजसेवो, शालिनी सिंह रहीं। शालिनी जी वर्तमान में नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इनका एक कविता-सग्रह “बेबाक हू बेअदब नहीं” नाम से अभी हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इसके अतिरिक्त नेहरू वर्ल्ड स्कूल के पूर्व विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम के अतिथि थे, जिन्होंने 11 साल पहले इस नाटक का सफल मंचन किया था।

नाटिका का आरंभ एक प्रेरणादायी गीत से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हेड सूजन होम्स तथा सीनियर विभाग की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजुला सिंह ने स्कूल का स्मति चिह्न देकर आमंत्रित अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्कूल की वार्षिक रिपोट प्रस्तुत की। बोल’ प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति और स्वदेशी का भाव जागृत करना ही इस नाटक प्रमुख उद्देश्य था। औपनिवेशिक शासन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नाटक उन अनगिनत व्यक्तियों के संघषों को दर्शाता है जिनकी आवाजें दबाई गई, फिर भी कभी खामोश नहीं हुई। वास्तव में यह नाटिका मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘जुलूस’ पर आधारित थी। इसकी विशेष बात यह थी कि इसमें ‘फैज़ अहमद फैज’ की शायरी ‘बोल कि लब हैं आजाद तेरे’ को भी शामिल किया गया। इस गोत के माध्यम से ब्रिटिश इडिया के समय में उन भारतीयों को जागरुक करते हुए दिखाया गया है, जो भारतीयों दवारा ब्रिटिश शासन के विद्रोह को अराजकता मानते थे।

कक्षा 9 से 12 के लगभग 40 विद्यार्थियों ने प्रतिशोध, साहस और मानवीय आवाज की भावना से परित नाटक ‘बोल’ में अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया और अपने भावपूर्ण एवं मोहक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध एवं भावुक कर दिया। अतिथियों तथा अभिभावको ने कार्यक्रम को खूब सराहा। अंत में प्रिंसिपल सीनियर स्कूल श्रीमती मंजुला सिंह ने सभो का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देशभक्ति का भाव बनाए रखने की बात कही।






