*सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर आज रात्रि 8:00 बजे संगम एक्सप्रेस को गुलावठी में ठहराव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे*
जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर संगम एक्सप्रेस मेरठ सिटी–सूबेदारगंज (प्रयागराज) गुलावठी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के उपलक्ष में आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सांय 8:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को रवाना करेंगे।
इस अवसर पर सिकंदराबाद क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राजसिंह, सांसद महेश शर्मा –प्रतिनिधि सुरेश शर्मा व नगर पालिका परिषद गुलावठी अध्यक्ष शैलेश तेवतिया व नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुलावठी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे।
सभी नगरवासियो व क्षेत्र वासियों व कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति आवश्यक है।
सांय 7:30बजे गुलावठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
इस कार्यक्रम के साक्षी बन गुलावठी के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।







