Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमंदिर के वार्षिक उत्सव पर होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम

मंदिर के वार्षिक उत्सव पर होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम

मंदिर के वार्षिक उत्सव पर होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम

स्याना/बुलंदशहर,
मनोज सिंहल (जन सागर टुडे) :

स्याना के सर्राफा बाजार स्थित भव्य श्री हरमिलापी वैष्णो देवी मंदिर के पांचवें वार्षिक उत्सव पर 3 व 4 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर के प्रमुख राहुल राय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 1008 मुनि हरमिलापी जी महाराज की अनुकम्पा से उन्हीं के स्वरूप पूज्य श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलापी महाराज के पावन सानिध्य में सभी कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। बताया कि 3 मई रविवार को गुरू गाथा पाठ सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा तथा भजन संध्या शाम 7 बजे से होगी। 4 मई सोमवार को हवन सुबह 8 बजे से तथा भण्डारा सुबह 10 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा। नीशू बांगा एंड पार्टी भजनों को प्रस्तुत करेगी। मंदिर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख संजीव चौहान, आयकर अधिकारी विनोद अरोड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय सचिव चौधरी मांगेराम त्यागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा सहित क्षेत्र के धर्मालु प्रवृत्ति के नागरिक मौजूद रहेंगे।श्री हरमिलाप सेवक सभा एवं महिला संकीर्तन मण्डल सदस्य व्यवस्था संभालेंगे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img