Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशफोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में कार्डियक ओपीडी की...

फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में कार्डियक ओपीडी की शुरू। ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ पर

*फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में कार्डियक ओपीडी की शुरू।

‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ पर हेल्थ टॉक का आयोजन*

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर, 23 अप्रैल, 2026: उन्नत हृदय उपचार की सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में एक समर्पित कार्डियक आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और इलाज के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े।

 

इस नई कार्डियक ओपीडी में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक परामर्श, जांच, समय पर बीमारी की पहचान और विभिन्न हृदय रोगों का प्रबंधन किया जाएगा।

 

मरीजों को समय पर इलाज, लगातार देखभाल और जरूरत पड़ने पर उन्नत उपचार के लिए सहज रेफरल का लाभ मिलेगा।

 

इस अवसर को खास बनाने के लिए उसी दिन लायंस क्लब बुलंदशहर के सहयोग से ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ विषय पर एक हेल्थ टॉक भी आयोजित की गई। इस सत्र में कार्डियोलॉजी के नए विकास, कम चीरा लगाने वाली प्रक्रियाएं, आधुनिक जांच तकनीक और बढ़ते हृदय रोगों से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसकी सही व जरूरी जानकारी सहज रूप में उपलब्ध कराना है।

लॉन्च के मौके पर फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट (कार्डियोलॉजी) डॉ. संजीव गेरा ने कहा, “नोवा हॉस्पिटल, बुलंदशहर में कार्डियक ओपीडी की शुरुआत के साथ हम उन्नत हृदय उपचार को छोटे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हृदय रोगों के प्रभावी इलाज के लिए समय पर पहचान और सही समय पर उपचार बेहद जरूरी है। इस ओपीडी और ‘इनोवेशन इन कार्डियक साइंसेज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम मरीजों और विशेषज्ञ सेवाओं के बीच की दूरी को कम करना चाहते हैं, साथ ही लोगों में बचाव और नए इलाज के तरीकों के बारे में जागरूकता भी बढ़ाना चाहते हैं।”

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img