Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : विश्वकर्मा

पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : विश्वकर्मा

पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : विश्वकर्मा

स्याना/बुलंदशहर,
(मनोज सिंहल जन सागर टुडे) : स्याना 

स्याना के उपजिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि पात्र नागरिकों को सरकारी जन हितकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। पात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला संरक्षक रतनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के स्याना नगराध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने एसडीएम लालजी विश्वकर्मा से उनके स्याना तहसील स्थित ऑफिस पहुंचकर भेंट की। इस अवसर पर व्यापार मंडल की तरफ से एसडीएम को देवचित्र भेंट किया गया। कांति प्रसाद, संजय श्रोत्रिय, प्रदीप अग्रवाल (बंसी स्वीट्स), अंकुर अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। फोरम के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए एसडीएम लालजी विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में तहसील प्रशासन नागरिकों की सुनवाई और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा सरकारी जनहितकारी नीतियों तथा योजनाओं का लाभ मूर्त रूप में नागरिकों को प्राप्त होगा। जिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं को लेकर उनसे बेहिचक मिल सकते हैं, उनकी सुनवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img