एसपी देहात ने शिकारपुर/अहमदगढ़ दोनों थानों का किया औचक निरीक्षण।

*निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय अभिलेखों मालखाना हवालात शस्त्रागार रात्रि गणना एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया।*
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
शिकारपुर/बुलंदशहर/अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन द्वारा थाना शिकारपुर व थाना अहमदगढ़ का मंगलवार देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय अभिलेखों मालखाना हवालात शस्त्रागार रात्रि गणना एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अभिलेखों को अद्यतन रखने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं अनुशासित रहते हुए आमजन से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।






