जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह –प्रदेश सरकार ने तीर्थ यात्रियों को सोमनाथ मंदिर की मुफ्त यात्रा चल रहा है | आजमगढ़ जिले से 10 श्रद्धालुओं दर्शन के लिए गए है।
भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम और सबसे पवित्र तीर्थ स्थल में शामिल सोमनाथ की यात्रा सरकार मुफ्त करा रही है । इसके लिए जिले से 10 तीर्थ यात्रियों का चयन हुआ है। इस साल सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्मित मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसमें कई जगहों से श्रद्धालुओं को विशेष यात्राएं या कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भेजा गया है। जिसमे आजमगढ़ के 10 श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर भेजे गए है ।यह यात्रा 19 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित कीया गया है। इसका औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में किया ।आजमगढ़ जनपद से रवाना हुए इस दल का नेतृत्व दीपक मिश्रा जोनल अधिकारी के रूप में कर रहे हैं। यात्रियों में अनुराग तिवारी MLC प्रतिनिधि तरवां, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, दीनानाथ सिंह, शुभम सिंह, आनंद कुमार तिवारी, सुजीत कुमार, अंश यादव,उपेंद्र यादव ऋषिकेश यादव, पूनम सिंह और पुष्पा राय शामिल हैं।






