गाजियाबाद–
नोएडा में मजदूरों के आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ईशान पूरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाया जा रहा है। सपा नेता ईशान पूरी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि मजदूर वर्ग परेशान है।
सपा नेता ने यह भी कहा कि जब पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मजदूरों से मिलने जा रहा था, तब पुलिस द्वारा रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी।
गौरतलब है कि नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती, जिसके चलते सपा नेताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।






