जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर सिधौना — आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत सिधौना करसड़ा ग्राम सभा मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण गुलाब राम गौड़ पुत्र नन्दलाल गौड़ निवासी करसरा का आवासीय मिट्टी का मकान व मंडई जलकर राख हो गया | जिसमे पीड़ित परिवार का गेहूं चावल तिलहन भूसा कपड़ा बर्तन और अन्य रोजमर्रा मे इस्तेमाल आने वाले सामान जलकर राख हो गया | सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची | थाना प्रभारी मनीष पाल, उपनिरीक्षक सुनील यादव, घनश्याम यादव, आनंद दिवान, बाबूलाल दिवान के साथ देवगांव थाना की पुलिस व फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया | वहीं पर हल्का लेखपाल रामप्रताप रावत द्वारा जाँच किया गया जहाँ जाँच के बाद रिपोर्ट पेस करने की बात कहे और यह भी कहा की सही तत्व पाए जाने पर अग्रिम करवाई होगा | वहीं गाँव के लोगो मे भी इस दृश्य को देखकर भय व्याप्त है की कही हमारे खलिहान और घरों मे इस प्रकार की घटना न हो जाये | मौके पर आशोक सिंह, यदुवेन्द्र सिंह, विमल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष सहित कई लोग उपस्थित रहे |






