Monday, April 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़फर्जी अस्पतालों के संचालन पर प्रशासन का एक्शन, कई ओटी सीज

फर्जी अस्पतालों के संचालन पर प्रशासन का एक्शन, कई ओटी सीज

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह –जनपद में अवैध और फर्जी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तरवां और मेहनगर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ एवं नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कई चिकित्सा संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। तरवां स्थित प्रिया हेल्थ केयर सेंटर में अयोग्य चिकित्सक द्वारा संचालन पाए जाने पर ऑपरेशन थिएटर को तत्काल सीज कर दिया गया। वहीं मेहनगर के बीएन मेडिकल स्टोर में मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम संचालित होते मिलने पर ओटी सीज किया गया। इसके अलावा शांति हड्डी अस्पताल/न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल (मेहनगर) में गंभीर खामियां मिलने पर पूरे संस्थान को सीज कर दिया गया। नित्या क्लिनिक में वार्ड और ओटी संचालन में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि विष्णु ऑर्थो केयर सेंटर में भ्रामक बोर्ड लगाकर इलाज करने पर संचालक को नोटिस दिया गया। जी खान अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, वहीं स्वामी हड्डी अस्पताल को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान जिन अस्पतालों में मरीज भर्ती मिले, उन्हें तत्काल सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया, ताकि उनके उपचार में कोई बाधा न आए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण और बिना योग्य चिकित्सक के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img