Thursday, March 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRअवैध निर्माण के रूप में बनकर तैयार हो गई 4 मंजिला इमारत,...

अवैध निर्माण के रूप में बनकर तैयार हो गई 4 मंजिला इमारत, जीडीए खामोश,प्रवर्तन जोन 7 का है मामला

गाजियाबाद–  जनपद में नियमों को ताक पर रखकर एक चार मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की चुप्पी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और तय मानकों के खिलाफ किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन जोन 7 के अंतर्गत आ रहे 7/17 सेक्टर 2 ,राजेंद्र नगर में सिद्धार्थ कुंज के नाम से एक ऐसी अवैध बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है जो मानकों के बिल्कुल विपरीत है और अब खुले आम उन्हें बेचने का काम किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह पार्किंग के लिए दी जाने वाली जगह पर भी फ्लैट बनाया गया है ।
इतना सब कुछ देखते हुवे भी जीडीए का खामोश रहना उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने का काम कर रहा है क्योंकि यह सिर्फ एक नहीं बल्कि कई अवैध इमारतें राजेंद्र नगर के सेक्टर 2, सेक्टर 3 , सेक्टर 4 और सेक्टर 5 में बन रही है । हालांकि पूर्व जीडीए वीसी द्वारा उनपर रोक लगाई गई थी जिन उनके जाते ही फिर से शुरू करवा दिया गया ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर इमारत के पूरी तरह तैयार होने तक कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन जीडीए की ओर से न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही निर्माण रोका गया। इससे प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और संभावित मिलीभगत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नियमों के अनुसार अवैध निर्माण पर तत्काल नोटिस, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन चार मंजिला इमारत का तैयार हो जाना जीडीए की निष्क्रियता को साफ दर्शाता है। अब क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माण पर रोक लग सके।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img