आज जनपद- आजमगढ़ के तरवा- स्थित चौरी बेलहा पी०जी० कॉलेज तरवा के सभागार कक्ष में भाजपा तरवा मण्डल के अध्यक्ष बृजेश सिंह जी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई।
जिसके मुख्य अतिथि के रुप में आदरणीय
श्री- तीजा राम जी(सदस्य- एस०सी/एस०टी, आयोग उ०प्र) उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता हर गांव हर घर में पहुंच कर तिरंगा फहराने का अभियान शुरू करे। और इस अभियान में एक भी घर तिरंगा फहराने के लिए न बचे। और सबको अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करे। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक व संचालन के रुप में मण्डल महामंत्री ओमकार यादव जी ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व जिला मंत्री भाजपा सुर्यमणी सिंह जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवाजी सिंह जी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री श्रीकांत सिंह गोलू, मण्डल उपाध्यक्ष अजीत सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, श्याम कन्हैया सिंह, डा० शिवबदन राजभर, ओम प्रकाश सिंह, बृजभूषण पांडे, केदार राजभर, संतोष पांडे, अरविंद सिंह, बनारसी राम, कैलाश राम, मनीष सिंह, दूधनाथ चौरसिया, रंजीत यादव, हंसराज राम, काशी सिंह एवं भाजपा के सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता गण, विशिष्टजन और वरिष्ठजन उपस्थित रहे ।।






