Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसिर में गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

-पुलिस जाँच में जुटी

जनसागर टुडे गगन बंसल 
। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक के खेतों में एक युवक का लहूलुहान अवस्था ने शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखकर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान दुष्यंत चौधरी (21 वर्ष) निवासी शेखूपुर रौरा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुष्यंत के शव की पहचान उसके कपड़ों और हाथ में पहने कड़े से हुई। शव की खोज के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने ताऊ बलराज सिंह के साथ रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्यंत को नशे की लत थी, जिसके चलते उसकी संगत भी खराब हो गई थी। गुरुवार सुबह वह घर से निकला था शाम को उसकी हत्या की खबर ने परिजनों को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे हत्यारों का सुराग मिल सके। सूत्रों के मुताबिक दुष्यंत के परिवार का अतीत भी चर्चा में है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पहले दुष्यंत के माता-पिता की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस सारे पहलुओं को खंगालकर जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img