Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस नेताओं ने यूरिया खाद,विद्युत कटौती, नकली पेस्टिसाइड सहित किसानों की समस्याओं...

कांग्रेस नेताओं ने यूरिया खाद,विद्युत कटौती, नकली पेस्टिसाइड सहित किसानों की समस्याओं को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

 

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर शुक्रवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर अनूपशहर में एकत्रित होकर यूरिया खाद की किल्लत, निजी दुकानदार द्वारा नकली पेस्टिसाइड के साथ यूरिया खाद खरीदने को बाध्य करने, सहकारी समितियों की दुकानों पर यूरिया खाद उपलब्ध न होने, विद्युत आपूर्ति 18 से 22 घंटे के स्थान पर 6 से 8 घंटे की विद्युत कटौती होने सहित समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय अनूपशहर पर जोरदार नारेबाजी का प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां ने वर्तमान प्रदेश व देश की सरकार को जन विरोधी बताते हुए, वर्तमान के धान आदि फसलों में लगाने हेतु, यूरिया खाद उपलब्ध न होने तथा निजी दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद के साथ नकली पेस्टिसाइड, अधिक मात्रा में खाद के कट्टे के साथ खरीदने का दबाव बनाकर कालाबाजारी करने तथा विद्युत कटौती के साथ-साथ सरकारी समितियां के केंद्रों पर खाद उपलब्ध ना होने पर भाजपा के दोहरे चरित्र उजागर होने की बात कहते हुए शीघ्र समस्या का समाधान न होने तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निजी दुकानदारों के साथ संलिप्त होने की जांच प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में करने की मांग करते हुए, यूरिया खाद तथा पेस्टिसाइड दवाओं की उपलब्धता करने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष शौकीन खान, मंडल अध्यक्ष नेमपाल सिंह,मंडल अध्यक्ष सलमान सिद्दकी, ग्राम प्रधान राय सिंह, ग्राम प्रधान इंतज़ार अली, रिजवान कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा
इमरान आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img