Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRछपरौली नगर पंचायत को प्रदेश मे मिला दूसरा स्थान : धर्मेंद्र खोखर

छपरौली नगर पंचायत को प्रदेश मे मिला दूसरा स्थान : धर्मेंद्र खोखर

छपरौली- नगर पंचायत छपरौली को शासन से स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत छपरौली को पूरे प्रदेश की समस्त नगर पंचायतो मे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर 4 अप्रैल 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ मे छपरौली अधिशासी अधिकारी सीमा राघव को एके शर्मा मंत्री नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश, राकेश राठौर गुरु राज्य मंत्री नगर विकास विभाग, अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग, अनुज झा सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं ऋतु सुहास अपर निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय की उपस्थिति मे सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। तो वही छपरौली चेयरमेन धर्मेंद्र खोखर द्वारा बताया गया कि यह अवसर छपरौली कस्बे के लिए गर्व की बात होना है। और बताया कि कस्बा वासियो को बधाई भी दी जा रही है। और द्वितीय स्थान प्राप्त करने मे कुनाल किशोर मंडल कार्यक्रम प्रबंधक मेरठ मंडल मेरठ, फहीम अख्तर जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय बागपत, तहजूब मलिक लिपिक, विशाल कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर आदि समस्त स्टाफ नगर पंचायत छपरौली का विशेष सहयोग रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img