Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़फरिहा में कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ मारपीट, दो हिरासत में

फरिहा में कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ मारपीट, दो हिरासत में

जनसागर टुडे

आजमगढ़ / सूरज सिंह – निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी के खुदादादपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण निजामाबाद थानेपर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया । वहीं विद्युत विभाग की टीम द्वारा छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।खुदादादपुर दलित बस्ती में रविवार को विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा। इस दौरान कुछ लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच हाथा पाई हो गई। विद्मुत कर्मियों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश नामक युवक को लेकर थाने आई। इसके बाद हरिजन बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हरिजन बस्ती की महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया । वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है हम लोगों ने केवल जितने भी बिजली बकाएदार हैं उनको चेतावनी देकर उनके बिजली कनेक्शन को काटा है। क्योंकि बिल काफी लंबा बकाया था। हम लोगों को ऊपर से आदेश था कि लंबे बकाएदारों का कलेक्शन काट दिया जाए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने व जिनका बकाया था उनका कनेक्शन काटने जेई के नेतृत्व में गई थी। जहाँ पर जेई के साथ अभद्रता व टीम के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है। जेई की तहरीर पर 6 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img