एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

एसएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई दो लाइन हाजिर
बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के पापड़ी गांव में दो पक्षों की महिलाओं में किसी बात को लेकर हुई थी मारपीट जिसमें सुनीता पत्नी ओंकार सिंह निवासी अहमदगढ़ को मारपीट के दौरान आई थी गंभीर चोटें जिससे अगले दिन उसकी मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पत्नी को लेकर पति ओंकार सिंह पहुंचा था अहमदगढ़ थाने लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी थी पीड़ित की फरियाद आरोपियों के खिलाफ नहीं लिखी थी कोई रिपोर्ट पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर टरकाया था पीड़ित को थाने से आरोपियों के खिलाफ नहीं की थी कोई कार्रवाई लेकिन दैनिक जन सागर टुडे ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था जिसका पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लिया था संज्ञान खबर चलने के बाद लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्यवाही शिकारपुर सीओ वीपीएस चौहान ने बताया है कि उपनिरीक्षक सौरव कुमार तथा कांस्टेबल आशु को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तथा इस प्रकरण में अब तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज की गई है दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






