धूँ धूँ कर जल उठी रावण की सोने की लंका
![]()
जनसागर टुडे संवाददाता गगन बंसल
जहांगीराबाद / श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में टाउन स्कूल के रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मथुरा से आए कलाकारों ने बुधवार की रात को लंका दहन का मंचन किया। जिसमे हनुमान जी ने रावण की सोने की लंका का दहन किया। रामलीला में लंका दहन देखने के लिए दर्शक भी देर रात तक डटे रहे। टाउन स्कूल के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। जब हनुमान जी माता सीता जी की खोज करने के लिए समुद्र लांघकर लंका में पहुंचे तो उन्होंने पंचवटी में सीता जी से मिलकर उन्हें मुद्रिका भेंट की। जिसके बाद हनुमान जी फल खाने के लिए अशोक वाटिका में पहुंच गए और फल खाने के बाद पेड़ों को उखाड़ना व तोड़ फोड़ शुरू कर दी। जिसे देख अशोक वाटिका में मौजूद राक्षसों ने हनुमान जी को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद राक्षसों की टोली हनुमान जी को रावण के दरबार में ले गई और अशोक वाटिका में घटित सारी बातें रावण को बताई। जिसे सुनकर रावण ने अपनी सेना से हनुमान जी की पूंछ में आग लगाकर लंका से बाहर छोड़ने को कहा। रावण की राक्षस सेना ने हनुमान जी की पूंछ में कपड़ा लपेट कर उसमें आग लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया। हनुमान जी ने जाते जाते रावण की लंका में आग लगा दी जिससे रावण की सोने की लंका धूँ धूँ कर जलने लगी। लंका दहन का मंचन कलाकारों ने बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। दर्शकों की भारी भीड़ लंका दहन देखने के लिए देर रात तक डटे रहे। लंका दहन मंचन को सफल बनाने में सभी कलाकारों सहित रामलीला कमेटी के संस्थापक रामहरि गोयल व वीरेंद्र वार्ष्णेय, संरक्षक सोनू पाठक, कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अशोक गिरी, धर्मेंद्र राजोरा, जयभगवान गुप्ता, सौरभ विर्दी, गणेश गर्ग, कनिष्क शर्मा, कल्लन सचिन गोयल, महेश सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।







