Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमायके में रह रही महिला की घर के पीछे पोखरे में मिली...

मायके में रह रही महिला की घर के पीछे पोखरे में मिली लाश, पुलिस ने शव बाहर निकलवाया

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव में गुरुवार को मायके में रह रही महिला का घर के पीछे पोखरे में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने स्थानीय थाने पर पुलिस को सूचना दिया। थाना की पुलिस के बाद मौके पर जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अवदह खास गांव निवासी पूर्व प्रधान ध्यानचंद सिंह की पुत्री 35 वर्षीया अनिता सिंह पत्नी नवीन की ससुराल ग्राम गोकुलपुर थाना सरायमीर में हैं। विगत कुछ माह से अनिता मानसिक इलाज कराने के लिए मायके में अपनी पुत्री 14 वर्षीय गीता के साथ रह रही थी। बुधवार की भोर से ही घर से बगैर कुछ बताए कही चली गई।परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला तब स्थानीय थाने पर घटना की सूचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीण सुबह खेत में जा रहे रहे थे तभी ध्यानचंद सिंह के घर के पीछे पोखरे में शव उतराया देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img