Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज 'मरून कलर सड़िया' में दिखा दिनेशलाल यादव निरहुआ...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज ‘मरून कलर सड़िया’ में दिखा दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का देसी लुक

भोजपुरी संस्कृति इतना प्यारा है कि इसमें हर विधा का गीत-संगीत समाया हुआ है। क्या सुख, क्या दुःख, हर अनुकूल, प्रतिकूल स्थिति-परिस्थितियों पर आधारित गाने गाये व बजाये जाते हैं। भोजपुरिया माटी में जन्में लोग किसी भी परिस्थिति में गीत-गवनही का अवसर निकाल ही लेते हैं, जिससे उन्हें विषम परिस्थितियों से उबरने में बल भी मिलता है। ऐसे ही कुछ विशेष पल के बीच भोजपुरी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ का निर्माण किया गया है, जोकि एक किसान की दुःख भरी दास्ताँ के बीच कुछ हसीन पल का अहसास दिलाता है।

हम बात कर रहे हैं 15 मार्च को सिनेमाघरों में होने जा रही जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और देसी क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का देसी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ का… जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। यह गाना एकदम देसी अंदाज में किसान पति-पत्नी पर फिल्माया गया है। किसान के लुक में दिनेशलाल यादव निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दुबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं।

गाने के फिल्मांकन की बात करें तो यह गाना एकदम देसी स्टाइल में गांव देहात के लोकेशन पर शूट किया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से एक किसान अपनी बीवी की खूबसूरती पर मूड कर खूब तारीफ कर रहा है इस गाने में पति-पत्नी बने निरहुआ और आम्रपाली ने सबका दिल जीत लिया है। किसान बने निरहुआ के मीठी मुस्कान और प्यार भरी नजरों को आम्रपाली को निहार रहे हैं। उन्हें ऐसी नजर से ताकते हुए देखकर आम्रपाली कह रही हैं कि…
‘देखतानी मीठी मीठी मुस्की तू मारा तारा, टुक टुक काहे निहारा तारा, काथी तोरा मन मे साँवरिया हो…’
तब दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं कि…

‘हटे हटावले ना हटे नजरिया हो, जन मारे जान हमर मारून कलर सड़िया हो… मन कर कस लिहिं भरि अकवरिया हो, जन मारे जान हमर मारून कलर सड़िया हो…

इस गाने को भी भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी और पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह ने गाया है। यह गीत लिखा है प्यारेलाल यादव कवि ने और संगीत दिया है ओझा ने।

लिंकः https://youtu.be/zmwfd8x0DrM?si=yD9Zg8f6k9Cmt6Ns

देश के किसानों की दशा और दुर्दशा पर आधरित भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ आगामी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फ़िल्म महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश व बिहार के सिनेमाघरों में फुल टू धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी की भूमिका निभा रहीं आम्रपाली दूबे एक आदर्श पत्नी की तरह अपने पति से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। इस फ़िल्म में वास्तविक स्थिति किसानों के परिवार के ऊपर पड़ने वाली प्राकृतिक मार और उससे संघर्ष की गाथा को दिखाया गया है।

श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता हैं प्रेम राय व निर्देशन किया है पराग पाटिल ने। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है जबकि पटकथा व सम्वाद राकेश त्रिपाठी व पराग पाटिल ने लिखा है। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने, जिन्हें सुरों से सजाया है आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत व शिल्पी राज ने। फ़िल्म फसल के सह निर्माता हैं सतीश आशवानी। फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफी किया है साहिल जे अंसारी ने वहीं मारधाड़ का पक्ष देखा है हीरा यादव ने , फ़िल्म के आर्ट डॉयरेक्टर हैं राम यादव वहीं डांस के निर्देशक हैं संजय कोर्बे व कानू मुखर्जी। फ़िल्म फसल का संकलन किया है सन्तोष हरावड़े ने।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img