Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकिसान सभा का उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

किसान सभा का उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

नाली व चक रोड पर अवैध कब्जों को हटाए प्रशासन

शिकारपुर- सरकारी नाली व चकरोड़ों को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर किसान सभा मंडल कमेटी शिकारपुर के बैनर तले किसानों ने उपजिलाधिकारी शिकारपुर के कार्यालय पर धरना दिया गया। धरने में नवादा,महमूद पुर, मांमउ,मीरापुर, दरवेशपुर, हातमपुर, हजरतपुर, आदि गांवों पर सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया।

धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयभगवान शर्मा ने कहा कि गांवों में दबंगों ने सरकारी नाली व चकरोड़ों पर कब्जा किया हुआ है। किसानों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है। वही निर्दोषों को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है।जयभगवान शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की नलकूपों के बिल माफी की योजना में किसानों को नई नई शर्तें थोप रही है।

जब बिल माफ कर रही है तो फ़िर नलकूपों पर मीटर लगाने का क्या औचित्य है। साथ ही 1045 यूनिट की खपत सीमा व के वाई सी करने की शर्त पूरी तरह अव्यवहारिक है। संयुक्त सचिव अर्जुनसिंह ने कहा कि यदि शासन प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया तो किसान सभा अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को मजबूर होगी।

मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।धरने की अध्यक्षता अर्जुन सिंह ने व संचालन मूलचंद त्यागी ने किया। धरने को उपरोक्त के अलावा बच्चू सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, वीरपाल सिंह,साबिर अली,बुन्दू खां, धर्मेंद्र सिंह, हरपाल सिंह ,सुनील कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img