Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहापौर ने शास्त्री नगर सी ब्लॉक में सड़क निर्माण कार्य का किया...

महापौर ने शास्त्री नगर सी ब्लॉक में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

गाज़ियाबाद । महापौर सुनीता दयाल ने वार्ड 47 के शास्त्री नगर सी-ब्लॉक में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद व भाजपा पार्षद दल के सचेतक अमित त्यागी भी उपस्थित थे। महापौर सुनीता दयाल का क्षेत्र की जनता ने पुष्प गुच्छ व मालाओं से आभार व धन्यवाद किया। सड़क निर्माण में 9 लाख रुपए की लागत आयेगी, जिससे हज़ारों लोगों के आवागमन में हो रही समस्या का समाधान होगा। पार्षद अमित त्यागी ने बताया गया कि सड़क लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी थी। सड़क की गिटटी भी बाहर आ गयी थी। इस स्थिति में थी सड़क चुनाव में सबसे पहले उक्त सड़क बनवाने की बात कही थी जिसको महापौर ने बुधवार को पूरा किया। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि जब से चुनाव हुए है शहर में जरूरी कार्यो को प्राथमिकता दी है और आगे भी इसी नीति पर कार्य किया जाएगा। सभी स्थानों पर बराबर विकास किया जाएगा शहर में विकास हेतु कोई भी स्थान वंचित नही रहेगा। इस दौरान सी-ब्लॉक स्थित जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने महापौर का स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय धामा, पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री साहब सिंह सिरोही, वरिष्ठ नेता अशोक राव, शास्त्री नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवरपाल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक नागर, मंडल उपाध्यक्ष औचित्य त्यागी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रीता देओल, वार्ड उपाध्यक्ष आशीष चौहान, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पालीवाल, कशिश मित्तल, अवधेश त्यागी, दिनेश चौधरी, भरत भूषण त्यागी, अधीश वत्स, आकाश गंगावासी, जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीनंदन जैन, उपाध्यक्ष पीके जैन, मंत्री शैलेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, संयोजक वीके जैन, श्याम किशोर जैन, विजेंद्र जैन, संगीता जैन, प्रियंका जैन, अंजलि जैन, मनीषा जैन, तृप्ति जैन, सुधा जैन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img