Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को सिकंदरा बाद पुलिस ने रोका

दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को सिकंदरा बाद पुलिस ने रोका

जनसागर टुडे संवाददाता राजेन्द्र अग्रवाल

औरंगाबाद बुलंदशहर |संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह बिलारी अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली जा रहे थे सिकंदराबाद पुलिस ने उन्हें हाईवे पर रोक लिया और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने उनसे दिल्ली ना जाने की अपील की। लेकिन वो नहीं माने और रोके जाने के विरोध में सड़क पर धरना देकर बैठ गये। धरने की जानकारी मिलते ही अनेक कार्यकर्ता संगठन पदाधिकारी वहां आ गए जिसपर पुलिस सब को जोखाबाद पुलिस चौकी ले गई और गिरफ्तार कर लिया। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार जो चाहे कर ले किसानों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर मेरठ मंडल अध्यक्ष पहलाद पूनिया, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह राजपाल यादव बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष नेपाल मलिक प्रदेश सचिव नरेंद्र नीति एडवोकेट जयकरन सिंह विनोद सैंसर पाल,समीर हुसैन अतरसिंह ऋषिपाल सिंह अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img