Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाया भाजपा नेता संजय कश्यप का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया भाजपा नेता संजय कश्यप का जन्मदिन

जनसागर टुडे संवाददाता 

पहासू / थाना क्षेत्र पहासू के गांव करौरा के युवा भाजपा नेता जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कश्यप का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने फोन के माध्यम से युबा नेता को उनके जन्मदिन की बधाई दी एवं कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा के डायरेक्टर ठाकुर सत्यप्रकाश सिंह ने भी भाजपा नेता के जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी, उनके मित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों एवं रिश्तेदारों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य दलों के लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से व उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी वहीं क्षेत्र के गण मान्य नागरिकों ने व खुर्जा से भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अपने कार्यालय पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दीं और उनके स्वस्थ ,कुशल, एवं प्रसन्न दीर्घायु जीवन की कामना की साथ की उनके कार्यों की सरहाना भी की इस अवसर पर अवधेश सोलंकी, करन कश्यप, रोहित कश्यप, राजू, राहुल शर्मा,आदि भाजपा कर्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img