Tuesday, May 14, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedलोनी ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पहुंच कर सांसद वीके...

लोनी ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पहुंच कर सांसद वीके सिंह ने किया शहीदों को नमन

जनसागर टुडे
गाजियाबाद
शनिवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह  ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की लोनी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क दौरा किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सबसे पहले  सांसद असालतपुर फरुखनगर में  योगेश प्रधान  के यहां उपस्थित होकर क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क किया।उसके बाद लोनी ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां उन्होंने शहीदों को नमन किया और क्षेत्र की मिट्टी को एकत्रित किया। उसके बाद भनैडा खुर्द में  मदनपाल प्रधान  के यहां और महमुदपुर में  कपिल प्रधान  के यहां,  ग्राम रिस्तल में  मिन्टू प्रधान  के यहां, ग्राम भूपखेड़ी में गौरव शर्मा  के यहां, सिरोरा में  इन्द्रराज प्रधान  के यहां, कोतवालपुर में  धर्मेन्द्र प्रधान  के यहां, मेवला भट्टी में  सुरेश प्रधान  के यहां, चिरोडी में  उधम प्रधान  के यहां, खरखड़ी में सतपाल प्रधान  के यहां और ग्राम सिखरानी  रजनीश मावी प्रधान  के यहां उपस्थित होकर जनसंपर्क किया।
उपस्थित क्षेत्रवासियों से गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के विषय में वार्ता की। माननीय सांसद जी ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के बारे में बताया और बताया कि कैसे भारतीय जनता पार्टी की राज्य व केंद्र की सरकार गरीब कल्याण में, गरीब उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज प्रगति के शिखर पर पहुंच चुका है। आज भारत विश्व शक्ति बनकर संपूर्ण विश्व को राह दिखा रहा है। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के लोनी विधानसभा के विधायक  नंद किशोर गुर्जर , जिलाध्यक्ष  सतपाल प्रधान , समस्त गांवों के प्रधान, क्षेत्रीय सभासद एवं संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img