Tuesday, May 14, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकेंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ गाजियाबाद इंटक कांग्रेस ने मनाया...

केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ गाजियाबाद इंटक कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

जन सागर टुडे
गाजियाबाद
गाजियाबाद इंटक कांग्रेस ने  मजदूरो और किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मोहन नगर जीटी रोड पर काला दिवस मनाया ।
आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर 2021 को दोपहर करीब तीन बजे हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। वारदात यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से ऐन पहले हुई थी​। बीजेपी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्याओं का आरोप लगा। आशीष पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचलने का आरोप है।
गाजियाबाद इंटक जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया. उनके साथ रामचंद्र कनौजिया ,राजीव लोचन ,चंद्रभान शर्मा, इस्लाम राणा, संदीप चौहान, नसीम खान आदि सैकड़ो श्रमिक और किसानों ने भाग लिया.
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img