Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRजनसांख्यिकीय असंतुलन राष्ट्र के कारण राष्ट्र के समक्ष बड़ा खतरा, जनसंख्या नियंत्रण...

जनसांख्यिकीय असंतुलन राष्ट्र के कारण राष्ट्र के समक्ष बड़ा खतरा, जनसंख्या नियंत्रण कानून ना तो देश में होंगे गृहयुद्ध के हालात-हेमा शारदा

जनसागर टुडे

गाजियाबाद-जनसंख्या समा


धान फाउंडेशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हेमा शारदा और पूरी टीम मौजूद रही !
जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय है असंतुलन की समस्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर लगभग 10 वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा देशभर में हजारों छोटी-बड़ी सभाएं, बड़ी-बड़ी रैलियां, पदयात्राएं और रथयात्राएं आयोजित की गई हैं। हेमा शारदा ने कहा की !
आज देश की आबादी 142 करोड को पार कर चुकी है। विश्व का मात्र 2.4% भूभाग हमारे पास है और विश्व की कुल आबादी का लगभग 18% भार हम भारत की भूमि पर वहन कर रहे हैं। अगर जनसंख्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून नही बना तो गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और अपराध चरम पर होगे और देश में गृहयुद्ध के हालात होंगे।जनसंख्या विषयक हमारे अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार का संगठन के संरक्षक तथा भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरिराज सिंह का मार्गदर्शन के रूप में अनवरत सहयोग मिलता रहा है। वर्ष 2018 में हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून विषय हमारे मांग पत्र पर 125 सांसदों का लिखित समर्थन भी प्राप्त हुआ जिसे हमारे संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 9 अगस्त 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति को उनसे भेंट और विषय पर चर्चा के उपरान्त सोपा गया।

वर्तमान में संगठन द्वारा उपरोक्त कानून पर आम लोगों का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से देश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के समापन पर 28 अक्टूबर 2023 को हस्ताक्षरित पत्रकों के साथ देशभर के कार्यकर्ताओं (बड़ी संख्या में महिलाओं सहित) की कौशांबी स्थित *KBC बैंक्विट में रुकने की योजना है। हस्ताक्षरित पत्रकों को लेकर हमारे लगभग 20000 कार्यकर्ता 29 अक्टूबर 2023 को कौशांबी से प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर राष्ट्र रक्षा रैली के रूप में पैदल एवं लगभग 500 वाहनों द्वारा कूच करेंगे।राष्ट्र रक्षा रैली की तैयारी हेतु देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने एवं कार्यालय प्रयोग के लिए आज कौशांबी स्थित KBC बैंक्विट में प्रवास कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर के घर-घर में 28, 29 और 30 अक्टूबर की तैयारी के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल जी, आशु वर्मा जी पूर्व मेयरजी ने किया, कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img