Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedश्रावण मास के दौरान हरिद्वार जाने वालों श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत...

श्रावण मास के दौरान हरिद्वार जाने वालों श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत की गयी है अतिरिक्त बसों की ब्यवस्था -एम0डी0 परिवहन निगम

जनसागर टुडे
गाजियाबाद क्षेत्र से 250 अतिरिक्त बसों का किया जायेगा संचालन…….
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में गाजियाबाद क्षेत्र में परिवहन निगम ने कुल 250 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। कावड़ यात्रियों को परिवहन की उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्हें हरिद्वार जाने में असुविधा न हो, इसी के दृष्टिगत गाजियाबाद क्षेत्र में स्थित खुर्जा बस स्टेशन पर 30 बसें, बुलन्दशहर, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद बस स्टेशन पर 35-35 बसें, सिकन्दराबाद, गाजियाबाद में 20-20 बसें एवं कौशाम्बी बस स्टेशन पर 40 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद को दिये गये हैं।
प्रबंध निदेशक परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन मंत्री ने कावड़ यात्रियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन के बेहतर प्रबंधन हेतु प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व (जलाभिषेक) 15 जुलाई को मनाया जा रहा है। उक्त पर्व पर महत्वपूर्ण बस स्टेशनों से हरिद्वार जाने वाले कावड़ यात्रियों की संख्या अत्यधिक रहती है। यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए उन्हें परिवहन सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में परिवहन निगम अपनी पूरी तैयारियॉ कर रहा है। बसों के रात्रि संचालन हेतु स्टेशन प्रभारी एवं कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये हैं, जिससे कि रात्रि में बसों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।
एम0डी0 ने बताया कि कावड़ मेला अवधि में प्रशासन द्वारा मार्ग परिवर्तित किये जाने की स्थिति में क्रू को डायवर्ट किये गये मार्ग से ही बसों का संचालन करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि दिल्ली व गाजियाबाद से हरिद्वार वाया बिजनौर मार्ग का किराया सूची तैयार कर लें। जिससे कि पूर्व से ही यात्रियों को इसकी जानकारी हो सके। साथ ही सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अपनी वाहनों पर चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img