Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहिला समूह  वार्ड 61 की बैठक मे महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष...

महिला समूह  वार्ड 61 की बैठक मे महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने महिलाओं को दिए बूथ को मजबूत करने के टिप्स

 जन सागर टुडे
साहिबाबाद-भाजपा संगठन के दिशा निर्देश अनुसार महिला समूह  वार्ड 61 की बैठक महिला मोर्चा के तत्वाधान में वसुंधरा सेक्टर 6 के श्री कृष्णा अपार्टमेंट में आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गाजियाबाद के सांसद केंद्रीय सरकार में मंत्री  जनरल वीके सिंह  की सुपुत्री डॉक्टर मृणालिनी सिंह  उपस्थित रही !कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा  पूनम कौशिक ने की। इस कार्यक्रम में महानगर की पदाधिकारी भक्ति सिंह,अमृता सिंह, शर्मिला राठी, ममता तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्नेह लता सिंह मंडल अध्यक्ष कल्पना पांडे मंडल अध्यक्ष वसुंधरा पूनम शर्मा पूनम शर्मा महानगर मंत्री पूनम चौधरी एवं वार्ड 54 की पार्षद मंजू त्यागी जी की गरिमामय उपस्थिति रही ।इस कार्यक्रम में  रमा तेवतिया ,अनीता राणा ,सुप्रिया दास, अर्चना त्यागी ,रेखा शर्मा ,रानी श्रीवास्तव ,मोनिका आर्य, जयंती नेगी ,सुनीता महावर ,शीतल ,रूबी ,प्रीति जैन ,पूनम शर्मा , सुनीता त्यागी ,चित्रा चौधरी ,सुमन जैन, सुष्मिता, सुमन गुप्ता, मीना राय, आशा ,रेनू भटनागर, दीप्ति भटनागर, सीमा जोशी ,शशि त्यागी मिसेज पालीवाल मनीषा सचान सहित बहुत सारी बहनों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का सम्मान श्री कृष्णा अपार्टमेंट के अध्यक्ष  मानिक चंद  द्वारा किया गया तथा उनके साथ अपार्टमेंट के सचिव  अनिल चौधरी  ने भी मुख्य अतिथि का फूल गुच्छ देकर स्वागत किया !इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत भुवन चंद्र जोशी  एवं लीला जोशी मैं बुके देकर किया इस कार्यक्रम में शिक्षा अपार्टमेंट के अध्यक्ष  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र प्रताप त्यागी शिक्षा अपार्टमेंट के सचिव श्री संजय शर्मा जी सुरेंद्र आर्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी नरेंद्र त्यागी चित्रा त्यागी डॉक्टर यतेंद्र भटनागर राजीव जैन दीपेंद्र जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष चौधरी श्री कृष्णा अपार्टमेंट से संजय सिंह जी महानगर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद चंद मंडल महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा के युवा नेता वत्सल त्यागी  शिक्षा अपार्टमेंट से डॉ नागर जी नीलम त्यागी मंगू सिंह त्यागी आदि लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया सबसे पहले मुख्य अतिथि मृणालिनी  सिंह ने महानगर अध्यक्ष  पूनम कौशिक   एवं कार्यक्रम संयोजिका रेखा त्यागी महानगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ! स्वागत कार्यक्रम के पश्चात महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक  ने बताया कि किस तरह से हम महिलाएं भी अपने बूथ को मजबूत बना सकती हैं क्योंकि महिलाओं की पहुंच घर की रसोई तक होती है इसलिए हम घर घर जाकर उन लोगों से संपर्क करके अपने  बूथ को मजबूत कर सकते हैं !इसी कड़ी में मुख्य वक्ता डॉ मृणालिनी सिंह जी ने बताया कि धीरे-धीरे भारत किस तरह प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है और पूरे देश के साथ गाजियाबाद का भी चौमुखी विकास हो रहा है खासकर महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखते हुए डॉक्टर साहब ने कहा कि आज महिलाएं पहले की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित एवं ज्यादा जागरूक हैं अपने अधिकारों को भी समझती हैं और कर्तव्य को भी उन्होंने कहा कि अगर महिला चाहे ले तो घर और बाहर दोनों स्थितियों में वह परिवर्तन कर सकते हैं कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने भी अपने विचार रखे जिनमें सुप्रिया दास ने कहा आज भी मोदी कल भी मोदी आगे भी मोदी तीसरी बार फिर से मोदी जिस पर सभी बहनों ने हर्ष ध्वनि से तालियों के साथ यह करेक्शन कराया कि मोदी सरकार बार-बार इस कार्यक्रम में  रेनू भटनागर ने अपना कविता पाठ कर भाजपा को आगामी वर्षों के लिए आशीर्वाद भी दिया और मेहनत करने की सीख भी दी ! राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप त्यागी अवनीश त्यागी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की आयोजक रेखा त्यागी महानगर मंत्री महिला मोर्चा ने सभी बहनों का एक-एक कर मुख्य अतिथि डॉक्टर मृणालिनी सिंह से परिचय कराया और  सूक्ष्म जलपान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया !रेखा त्यागी ने आए हुए सभी साथियों का बारिश के मौसम में भी आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img