Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़प्रियंका गांधी ने फोन पर आजमगढ़ की इस बेटी को दी जन्मदिन...

प्रियंका गांधी ने फोन पर आजमगढ़ की इस बेटी को दी जन्मदिन की बधाई…

जनसागर टुडे

आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने फोन पर अनाबिया इमान को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लिए उपहार भेजा। जिसको शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम द्वारा दिया गया। बताते चलें 12 फरवरी 2020 को प्रियंका गांधी सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिस दमन की शिकार महिलाओं से मिलने आजमगढ़ के बिलरियागंज क़स्बे में गयीं तो एक छोटी बच्ची उनसे कुछ बताते हुए रोने लगी थी।उसकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। यहीं से अनाबिया की प्रियंका गांधी से दोस्ती शुरू हुई। दिल्ली पहुँच कर उन्होंने उसे एक चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा “हमेशा मेरी बहादुर लड़की बनकर रहना और जब भी दिल करे मुझे फोन करना। उसके बाद अनाबिया की प्रियंका ‘आंटी’ से रेगुलर बात होने लगी। कोरोना के समय उसके घर में कोई बीमार था तो प्रियंका के निर्देश पर पार्टी नेताओं ने बनारस से दवा मंगवाई। अनाबिया के कहने पर एक ट्रक अनाज भी आजमगढ़ के लिए प्रियंका ने भिजवाया था। विधानसभा चुनाव प्रचार में जब वो आजमगढ़ आईं तो अनाबिया को मंच पर देखकर गोद में उठा लिया और अपने पास बैठाए रहीं राजनीति में आज ऐसे कितने लोग होंगे जो छोटे बच्चों से इतना लगाव रखते हों? गहरी मानवीय संवेदना और बच्चों को एक बेहतर भारत देने के सपने से ही यह स्नेह निकलता है। गांधी- नेहरू परिवार को तो यह विरासत में मिला है. नेहरू जी को शायद इसीलिए बच्चे ‘चाचा’ कहते थे जैसे अनाबिया प्रियंका को ‘आंटी’ कहती है साथ में मिर्जा बरकतुल्लाह बेग अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, मिर्जा शान आलम बेग पूर्व प्रत्याशी गोपालपुर विधानसभा मोहम्मद आमिर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, मिर्जा अहमर बेग भी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img