Monday, May 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य की 'लगन-पत्रिका' का फर्स्ट लुक...

मकर संक्रांति पर विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य की ‘लगन-पत्रिका’ का फर्स्ट लुक हुआ लांच, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

जनसागर टुडे

वाराणसी-
यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित तथा रंजीत सिंह फिल्म क्रियेशन्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका का फर्स्ट लुक 14 जनवरी मकर संक्रांति पर लांच किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यंग स्टार विमल पांडे और मणि भट्टाचार्य अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, साथ में एक्ट्रेस पलक तिवारी, प्रियांशु सिंह भी अपने अदा का जादू चलाते हुए दिखेंगी।गौरतलब है कि भोजपुरी सिने जगत को अनुपम भेंट देने के लिए बनाई गई भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में की गई है। पोस्ट प्रोडक्शन वर्क मुंबई के स्टूडियो में गया है। इस फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर टैलेंटेड फिल्म निर्देशक आनन्द सिंह ने संभाला है। लेखक मनोज पांडेय हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शेखर मधुर के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार सावन कुमार, साजन मिश्रा ने। डीओपी डीके शर्मा हैं। मारधाड़ दिनेश यादव, नृत्य प्रसून यादव, कला विपिन का है। विशेष आभार पंकज और सुमित नागपाल का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जीटू बाबा, जोंटी गिरी, ईपी विपिन सिंह हैं। मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य, पलक तिवारी, प्रियांशु सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, शिवा शर्मा, सोनिया मिश्रा, नीलम सिंह, प्रदीप देव आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img