Friday, April 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

आजमगढ़ कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

जनसागर टुडे

आजमगढ़ -जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुयी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद स्थल पर पहुंचकर ज्ञात अज्ञात शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया नमन किया।
कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा देश की रक्षा और राष्ट्रीय भावना को विकसित करने के लिये कांग्रेस की स्थापना हुयी। कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान की एक अनूठी गाथा है। पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है हमें अपने महापुरुषो के बताये रास्ते पर चलकर भारत के संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करना है यही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा स्वतन्त्रता संग्राम में भारत मां के हजारों सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी। उनका त्याग बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा। कांग्रेस पार्टी से हमेशा सत्य अहिंसा आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे की समर्थक है। आज कुछ शक्तियां जाति और धर्म के नाम पर बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रही हैं। हमें उनसे सजग रहना होगा देश में प्रेम भाईचारा कायम रहेगा तभी एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
विचार गोष्ठी को बेलाल अहमद बेग, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, राना खातून, शीला भारती, जगदम्बिका चतुर्वेदी, विवेक राय, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत राय ने किया।
इस मौके पर कैप्टन अशोक वर्मा, मंतराज यादव, नगीना प्रसाद मौर्य, शंभू शास्त्री, प्रमोद यादव, वीरेंद्र चौहान, फूलबदन चौरसिया, राम अधार गौतम, प्रदीप यादव, बलराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img