Tuesday, May 7, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRद्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेता ने बांटी मिठाई.... पंडित...

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेता ने बांटी मिठाई…. पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार : कन्हैयालाल

जनसागर टुडे /अमित शर्मा
गाजियाबाद। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष कन्हैया लाल  ने अपने वार्ड 25 स्थित प्रतिष्ठान पर मिठाई बांट कर खुशियां मनायी और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कन्हैया लाल के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। भाजपा नेता कन्हैया लाल ने देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार देश में एक आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनी है। आजादी के 75 वर्ष बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी अनुसूचित जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर देश-दुनिया को दूरगामी संदेश दिया है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास का जीता जागता उदाहरण है। यह नारी सशक्तिकरण का भी बेमिसाल प्रमाण है। कन्हैया लाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार, एक खानदान, किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है, यह पूरे भारत समाज की पार्टी है। राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का भारी मतों के साथ निर्वाचित होना देश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अनोखेलाल, रामगोपाल, राजेंद्र पाल, जीत कुमार, रविंद्र कुमार, नारंग जी, उदित, बद्रीनाथ, बंटी, राजकुमार एवं रवि आदि लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img