Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशशिवम गौड़ की भोजपुरी फिल्म “दुल्हा अईसन चाही" का फर्स्ट लुक लॉन्च...

शिवम गौड़ की भोजपुरी फिल्म “दुल्हा अईसन चाही” का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ कानपुर में

जन सागर टुडे

कानपुर: भोजपुरी सिनेमा के राईजिंग स्टार शिवम गौड़ की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म “दुल्हा अईसन चाही” का फर्स्ट लुक का पोस्टर होटल मंदाकिनी पैलेस, कानपुर, उत्तर प्रदेश में भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत लांच किया गया है। इस मौके पर फ़िल्म की पूरी टीम तथा कई विशिष्ट व गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने फ़िल्म के पोस्टर की भूरि भूरि प्रशंसा की और बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की ! बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की छवि बदलने और हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी फिल्म से जोड़ने हेतु बड़ी पहल करते हुए फिल्म निर्माता सन्तोष गौड़ द्वारा भोजपुरी फिल्म “दुल्हा अईसन चाही” का निर्माण किया गया है। जिसका पोस्टर लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश के कानपुर होटल मंदाकिनी में किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय सिंह मरतोलिया की मौजूदगी में फिल्म से जुड़े स्टार कास्ट मौजूद रहें। विशेष अतिथि एक्ट्रेस निशा सिंह भी उपस्थित होकर फिल्म की टीम का हौसला अफजाई किया। साथ ही पत्रकार गण भी मौजूद थे।

महालक्ष्मी फ़िल्म एंड टीवी के बैनर तले निर्मित की गई सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म दुल्हा अईसन चाही का पोस्टर लॉन्च के कार्यक्रम का आयोजन गौरव सक्सेना (फोर्थ क्राफ्ट फिल्म) ने किया है।गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की नई रोमांटिक जोड़ी शिवम गौड़ और अंजली सिंह के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म दूल्हा अईसन चाही को लेकर अभिनेता शिवम गौड़ काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में ये दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। यह प्यार मोहब्बत से भरपूर रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फ़िल्म है। यह फिल्म का दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। फिल्म की शूटिंग कानपुर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की गई है। इस फिल्म से नया चेहरे शिवम गौड़ भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। फ़िल्म के नायक शिवम अपने फैन्स एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं।

भोजपुरी फिल्म दूल्हा अईसन चाही का निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है। फ़िल्म के निर्माता संतोष गौड़ हैं। निर्देशक अजय झा हैं। लेखक संजय महतो हैं। संगीतकार धीरज सेन हैं। छायांकन डी के शर्मा का है। मुख्य कलाकार शिवम गौड़, गगन शुक्ला, अंजली सिंह, देव सिंह, मनोज सोनी, करिश्मा विश्वकर्मा, संजीव मिश्रा, नीलू यादव, आशा आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img