Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में दुनिया ने माना भारत...

मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में दुनिया ने माना भारत का लोहा – मनोज यादव

जनसागर टुडे
गाजियाबाद-  मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव एवं उनकी टीम द्वारा मुरादनगर, शहर और साहिबाबाद तीनो विधानसभा में 8 साल बेमिसाल मोदी सरकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद और गोष्ठी का आयोजन किया !ओबीसी मोर्चा ने मुरादनगर, शहर और साहिबाबाद विधानसभा में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था ! कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों एवं मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई ! इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में पूरी दुनिया ने भारत की ताकत का लोहा माना है और हमारे देश का नाम अन्य देशों की अपेक्षा ताकतवर देश की गिनती में गिना जाने लगा है !
भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से  महानगर ग़ाज़ियाबाद के प्रभारी ओ.बी.सी मोर्चा  सचिन अंबावता  , खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष  रीना भाटी  , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ,योगेश भाटी ,हातम सिंह नागर  ,पप्पू पहेलवान ,यशपाल भाटी ,कुलदीप त्यागी ,बी.ल गोतम ,धीरज शर्मा ,विजय धामा ,प्रताप चौधरी  ,ललित कश्यप ,हरेंदर चौधरी  , महामंत्री प्रियांक विकल ,इंदर बजरंगी, विनोद चौधरी  आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ! भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम साहिबाबाद में विशेस नागर ,मुरादनगर में लीलू जाट ,शहर विधानसभा में  उमेश भाटी व अर्जुन नागर   के यहा समवाद/ गोष्ठी सम्पन्न हुई !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img