Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRप्रदेश में चलेगी तबादला एक्सप्रेस, हो सकता है 3 दर्जन आईएएस अधिकारियों का...

प्रदेश में चलेगी तबादला एक्सप्रेस, हो सकता है 3 दर्जन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

जनसागर टुडे

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक सूबे में 3 दर्जन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण संभव है। तबादला सूची भी तैयार हो चुकी है। इस सूची पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें मेरठ मंडल आयुक्त का दायित्व सौंपे जाने की संभावना है। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह को लखनऊ में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं हैं। सीनियर आईएएस कौशल राज शर्मा को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रदेश सरकार में सूचना निदेशक के पद पर तैनात शिशिर सिंह को गाजियाबाद का डीएम बनाए जाने की चर्चा है। गाजियाबाद के डीएम के लिए अभिषेक सिंह के नाम की भी चर्चा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना और गाजियाबाद प्राधिकरण के कई अधिकारियों के तबादले होंगे

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img